प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत है - गोपाल भार्गव विधायक

 
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारतीय रक्षा उत्पादन की मांग बढ़ी - शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

 मोदी जी आज देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहे हैं - श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा 
 भारतीय जनता पार्टी जिला सागर कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम संपन्न 

सागर / भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक पं. गोपाल भार्गव कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रहें।आयोजन में पूर्व विधायक सुधा जैन नारायण कबीर पंथी सेवा पखवाड़ा टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया कार्यक्रम प्रभारी अनुराग प्यासी,मंचासीन रहे।

स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत अभावग्रस्त परिस्थितियों में अपना जीवन बिताया। बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मोदी जी आज देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। यह पराक्रम स्वदेशी हथियारों के दम पर हासिल हुआ, जिससे विश्व में भारतीय रक्षा उत्पादन की मांग बढ़ी। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 2014 में हम 11वें स्थान पर थे। कोरोना काल में मोदी जी के नेतृत्व में 150 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन लगाने और 124 देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी जी ने अपनी दूरदर्शिता, संकल्प शक्ति और अथक मेहनत से भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूती दी है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री के शुरुआती जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए, जिनसे स्पष्ट होता है कि उनके सरल जीवन और कठिन परिस्थितियों से गुजरने का अनुभव ही उन्हें जनता के नजदीक लाता है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे मध्य प्रदेश प्रभारी के रूप में सागर आए थे, उस समय मोदी जी की योजनाओं और सोच का प्रत्यक्ष अनुभव करना उन्हें याद है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में गुजरात को एक ऐसा राज्य बनाया, जो न केवल आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से विकसित हुआ, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त की। यही कारण है कि आज गुजरात के समग्र विकास को देखकर हम इसे ‘गुजरात मॉडल’ के रूप में जानते हैं।

गोपाल भार्गव ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2014 में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वही नरेंद्र मोदी, जो अपनी जनता के बीच सीधे संवाद करने और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे, भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रचारक बनकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल भाग्य या अवसर का खेल नहीं था, बल्कि निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और जनता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम था।
 उन्होंने अपने समापन में कहा कि हमें ऐसे नेतृत्व से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो देश की उन्नति और जनता की भलाई के लिए समर्पित हो। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के विकास मॉडल और उनके विचारों को अपनाकर हम अपने समाज और प्रदेश के विकास में योगदान दें।
जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी ने बताया की कार्यक्रम उपरांत अतिथि गणों व प्रबुद्ध जनों ने भाजपा कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद,अधिवक्ता,उद्यमी, व्यापारी,खिलाड़ी,समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाली मातृशक्ति आदि प्रबुद्ध जन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सह प्रभारी निकेश गुप्ता ने किया आभार कार्यक्रम के प्रभारी अनुराग प्यासी ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Post a Comment

0 Comments