पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यकर्ता पर्व पर 25 को सागर में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव होंगे सम्मिलित, “कार्यकर्ता पर्व” को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने की तैयारी बैठक, जिम्मेदारी सौंपी

सागर / सागर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्त इसे “कार्यकर्ता पर्व” के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मार्गदर्शन हेतु पधार रहे हैं । आयोजन की तैयारी को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन, कार्यक्रम संचालन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को आमंत्रित करने, व्यवस्थाओं की देखरेख और स्वागत के लिए पूरी तत्परता से योगदान दें।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि “कार्यकर्ता पर्व केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण सक्रियता, संगठन और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का अवसर है । उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है । मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करेंगे।”
कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर, दिन गुरुवार, प्रातः 11 बजे, महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में किया जाएगा। 

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया, जिसमें स्वागत, व्यवस्थापन, कार्यक्रम संचालन और आमंत्रण वितरण शामिल है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, रामकुमार साहू, अमित बैसाखिया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, नीलम अहिरवार, मेघा दुबे, नीरज यादव, जिनेश साहू, धर्मेन्द्र खटीक, रामू ठेकेदार, गोलू कोरी, कैलाश हसानी, भरत अहिरवार, मनोज चौरसिया, देवेंद्र अहिरवार, विशाल खटीक, गोपी पंथी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments