सागर / ब्लॉक स्तर पर ही जन सामान्य की समस्याओं का निदान शुग़म एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध हो इसके लिए सागर जिले के सभी विकास खंड स्तर पर जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को 10 बजे से आयोजित की जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिलेवासियों की सभी समस्याओं को समय पर हल मिल सके इसके लिए उनको जिला स्तर पर आना पड़ता है और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को 10 से सभी ब्लॉक स्तर, एसडीएम स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी जिसमें सभी ग्रामीण जन अपनी अपनी समस्याओं का निदान अपने ब्लॉक पर ही जाकर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं इसी परिपेक्ष में आज मंगलवार से प्रत्येक मंगलवार को सभी ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

0 Comments