सागर/ परसोरिया-सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोरिया मे तोमर पेट्रोल पम्प के पास हुये सड़क हादसे में ढ़ाई बर्षीय बालक आयुष लोधी की मौके पर ही मौत हो गई । वही बताया जा रहा है कि आयुष पिता अमर लोधी नरसिंहपुर के गुड़वारा, सुआतला जिला नरसिंहपुर में रहता था और अभी कुछ दिन पहले अपने मामा के गाँव परसोरिया आया था । आयुष अपने नाना विजय लोधी के साथ शाम करीब 6.30 बजे पैदल दुकान जा रहा था कि पीछे से आ रही थार गाड़ी के चालक अमन पिता बबलू जैन निवासी परसोरिया ने रांग साईट आकर आयुष को टक्कर मार दी । जिससे आयुष 10 फीट दूर जा गिरा , सिर में आई गंभीर चोटों और नाक से खून बहने लगा । परिजन बच्चों को इलाज के लिए बीएमसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । हादसे की सूचना मिलने के बाद सनोदा थाना पुलिस बीएमसी पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए बच्चे के शव को मर्चुरी में रखवाया सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।
पुलिस के अनुसार परसोरिया निवासी विजय लोधी पिता लच्छू लोधी उम्र 43 साल ने बताया कि वह मजदूरी करता है उसका घर सागर दमोह मेन रोड पर है । वही सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर मामला पंजीबद्ध कर ने थार सहित आरोपी को भी पकड़ लिया है। जबकि जांच में पता चला है कि टक्कर मारने वाला वाहन(थार ) आरोपी की भाभी के नाम पर पंजीबद्ध है ।

0 Comments