एक क्विंटल से अधिक नकली मावा सहित बेसन के लड्डू किए गए ज़ब्त

 
 
सागर/ बुधवार को राजस्व खाद्य विभाग की टीम द्वारा राहतगढ़ बस स्टैंड पर स्थित मिठाई की दुकानों पर जांच की गई । जांच के दौरान मिलावटी मावा, नकली सामग्री जप्त की गई। कलेक्टर सागर द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों एवं नकली खाद्य सामग्री का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में तहसीलदार संदीप तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की गई।

तहसीलदार संदीप तिवारी ने बताया कि आज राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित भोले स्वीट्स की दुकान की जांच की गई, जहां बेसन के लड्डू की चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच कराई गई। इसमें अखाद्य रंग की पुष्टि होने पर 7 किलो बेसन के लड्डू को ज़ब्त किया गया और मावा की बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद के सैंपल लिए गए।

तहसीलदार ने बताया कि इसी प्रकार नरेंद्र पाठक द्वारा संचालित शर्मा स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। जांच करने पर पाया गया कि प्रतिष्ठान पर 10-10 किलो की 11 नकली मावा की बोरियां उपयोग के लिए रखी गई थीं, जिनकी जांच की गई और वे अमानक पाई गईं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट तथा कंपनी का कोई भी नंबर नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि जिलेवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

हालांकि शहर में इस तरीके की कई दुकानें हैं जिनमें मिठाइयां मिलती हैं। लेकिन उन पर जांच कब होगी यह तो समय रहते ही पता चलेगा, बहरहाल आप इस तरीके की दुकान या मिठाइयों से सावधान रहे और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें ।

 C M Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर 

Post a Comment

0 Comments