सिरोंजा में हुए फायरिंग एवं गाड़ियों में तोड़ फोड़ की घटना को लेकर, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी पर जल्द कार्यवाही करने कि मांग की

सागर / थाना सिविल लाइन अंतर्गत बीते दिनों हुए विवाद के बाद सिरोंजा स्थित ठेकेदार के घर वाहनों की तोड़फोड़ की गई । साथ ही जान से मारने की धमकी गोलीबारी की घटना सामने आई थी । जिसकी शिकायत पीड़ित ने सिविल लाइन थानेे  दर्ज कराई थी । शिकायत केे बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित पर कंप्रोमाइज करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों द्वारा पीड़ित के घर पहुंच कर गाली ग्लोच जान से मारने की धमकी के आरोप पीड़ित द्वारा लगाए गए है । जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षषक कार्यालय में सोमवार को की है । 

       घटना में पीड़ित सिरोंजा निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं क्षेत्र के निवासियों ने सोवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर की है । शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर की रात आरोपियों द्वारा घर पर आकर वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी, फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम  दोबारा गाली गलौज, डराने धमकानेकर की कोशिश की गई । जिसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में करने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इन सभी घटनाओं को लेकर पीड़ित भूपेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की है। 

Post a Comment

0 Comments