सागर - विश्व विख्यात त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर गुरुशरण जी महाराज के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का तीन दिवसीय आयोजन देवरी में किया गया है। गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बतलाया कि सागर जिले के देवरी एन. एच. 44 फोरलाइन बायपास स्थित आर्यनश्री पैलेस में पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार एवं सत्संग का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक स्थानीय भक्तों के द्वारा आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सुविख्यात त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत गुरुशरण जी महाराज श्रद्धालु भक्तों की विभिन्न दैहिक दैविक एवं भौतिक समस्याओं का समाधान अपनी दिव्य दृष्टि से जानकर बतलाएंगे।
मध्य प्रदेश के दतिया जिला में स्थित पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण जी महाराज दरबार में आने वाले विभिन्न समस्याओं से दुःखी पीड़ित भक्तों को उनसे बिना पूछे ही पहले से लिखकर उनकी समस्या तथा अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से समाधान बतलाते हैं। महाराज का सागर से पच्चीस साल पुराना नाता है , वे यहां तीन चार वर्ष तक लगातार रहे हैं। वास्तव में गुरुशरण जी महाराज के दिव्य दरबार की सार्वजनिक शुरुआत सागर से ही हुई थी जो आज विश्व विख्यात है और यहां उनके हजारों भक्त एवं सैंकड़ों शिष्य हैं। देवरी के भक्तों के द्वारा पहली बार यहां त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य सर्वश्री अलकेश जैन , राजकुमार साहू (राजू) , शरद सोनी , अश्वनी पांडे , अतुल जैन , आशीष दुबे , पंकज जैन , सुरेंद्र नामदेव , लखन साहू , अशोक यादव , संजय वर्मा , देशराज गुप्ता , जगत ठाकुर , विजय टुला एवं संजय अरेले आदि ने श्रद्धालु भक्तों से तीन दिवसीय पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

0 Comments