कलेक्टर ने किसानों से अपील की - 17 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन, जिले की 90 समितियां एवं केंद्र पंजीयन के लिए चयनित

 
सागर/ भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेंमेन्‍ट स्‍कीम प्रधानमंत्री अन्‍नदाता आय संरक्षण अभियान अन्‍तर्गत अधिसूचित तिलहनी सफल (सोयाबीन) हेतु भावान्‍तर योजना वर्ष 2025-26 संचालित की जा रही है। योजनान्‍तर्गत किसानों को मण्‍डी में सोयाबीन विक्रय पर मॉडल रेट एवं न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के अन्‍तर की राशि का भुगतान कर किसान भाईयों को सोयाबीन का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य उपलब्‍ध कराना मुख्‍य उददेश्‍य है।

 कलेक्‍टर संदीप जी आर ने जिले के किसान भाईयो से अपील की है कि उक्‍त योजना का लाभ प्राप्‍त करने हेतु किसान भाई अपनी सोयाबीन उपज का पंजीयन जिले की सेवा सहकारी समिति के साथ ही ग्राहक सेवा केन्‍द्र एवं एमपी किसान एप पर दिनांक 17-10-2025 तक किया जा सकता है। भावान्‍तर योजना अन्‍तर्गत‍ किसान भाई अपनी सोयाबीन उपज का मण्‍डी परिसर में दिनांक 24-10-2025 से 15-01-2026 तक विक्रय कर सकते है।  

योजनान्‍तर्गत जिले में पंजीयन हेतु चयनित सेवा सहकारी समितियां जिसमें विकासखण्‍ड सागर अन्‍तर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कर्रापुर, केरबना, जरूवाखेडा, जैरई, सुरखी, चतुर्भटा, डुगासरा, मोकलपुर,सानोधा, बन्‍नाद बम्‍होरी, पामाखेडी एवं विपणन समिति मण्‍डी सागर, विकासखण्‍ड जैसीनगर में हडाकदेंला, पनारी, जैसीनगर, बिलेहेरा, सेमाढाना, सहजपुर बुजूर्ग, विकासखण्‍ड खुरई में बारधा, सिलौधा, खजराहचन्‍द्र, गढोला जागीर, बरोदिया नौनगर, खिमलासा, विकासखण्‍ड मालथौन में अटाटीला, सेमरा लोधी, खटोराकला, उजनेट, सागोनी, विकासखण्‍ड शाहगढ में दलपतपुर, लिधौरा, गोगराखुर्द, शाहगढ, रूरावन, बरायठा विकासखण्‍ड रहली में गुंजोरा, छिरारी, धनगुवा, रहली, चनउआ, पिपरिया भटोली गढाकोटा, बलेह, विकासखण्‍ड बण्‍डा में चदौख सहावन, पजनारी, मगरधा, मढिया बण्‍डा, विनयका, बेरखेडी भडराना, सौरई, बरा विकासखण्‍ड देवरी में जैतपुर पिपरिया, बोरिया, मढपिपरिया, डोभी, गौरझामर, रीछई, विकासखण्‍ड केसली में केसली, नयानगर, टडाखास, विकासखण्‍ड राहतगढ में बेरखेडी सडक, सीहोरा, झिला, खाकरोन, मेहर, हिरणखेरा,मानकी सलैया, नरयावली, सेमराझिला, ऐरण मिर्जापुर, विपणन सहकारी समिति राहतगढ, विकासखण्‍ड बीना में मण्‍डी बामोरा, कंजिया, धनोरा, भानगढ, किरार्वदा, बीना इटवा सहित कुल 90 सेवा सहकारी समितियों, सीएससी सेन्‍टर एवं एमपी किसान एप के माध्‍यम से पंजीयन करा सकते है। 

उपसंचालक कृषि सागर ने बताया कि जिले में अब तक 11340 कृषको द्वारा सोयाबीन भावांतर योजनोतर्गत पंजीयन कराया गया है, जिसमें सागर तहसील से 1585, जैसीनगर से 459, राहतगढ में 661, खुरई से 1859, मालथौन 372, बीना 1569, रहली 207, गढाकोटा 988, देवरी 366, केसली 720, बण्‍डा 1670, एवं शाहगढ 884 किसानो द्वारा पंजीयन कराया गया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments