सागर। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 20 से अधिक मासूम बच्चों की मौत पर सागर में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कांग्रेसी द्वारा गौर मूर्ति स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कटरा जय स्तम्भ तक कैंडल मार्च के रूप में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "स्वास्थ्य मंत्री" के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च में शामिल सैंकड़ों लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर उन मासूमों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, जिनकी जान राज्य की चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष महेश जाटव ने इस घटना को सरकारी लापरवाही की पराकाष्ठा बताते हुए कहा: "यह कोई दुर्घटना नहीं है, यह सीधी-सीधी सरकारी संरक्षण में की गई हत्या है! जब स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में ही बच्चों को जहर वाली कफ सिरप मिलती हो और 20 से अधिक परिवारों के चिराग बुझ जाएँ, तो वह मंत्री कुर्सी पर बैठने का एक मिनट भी हकदार नहीं है। हम मांग करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। यह सरकार मासूमों के खून से रंगी हुई है!"
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा: "डबल इंजन की सरकार के 'सुशासन' का यह कैसा दावा है, जहाँ बच्चों के लिए दवा भी जानलेवा साबित हो रही है? सरकार सिर्फ झूठे प्रचार में व्यस्त है, जबकि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। मृतक बच्चों के परिवारों को तुरंत एक-एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा मिलना चाहिए। यह कैंडल मार्च सत्ता को खुली चेतावनी है कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हमें न्याय चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए!"
कैंडल मार्च के समापन पर, सभी कार्यकर्ताओं ने 20 से अधिक मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और संकल्प लिया कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता और स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
आक्रोश कैंडल मार्च' में जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, अमित रामजी दुबे, परसोत्तम मुन्ना चौबे, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, बब्बू यादव, सागर साहू, रामकुमार पचौरी, आनंद हेल, चमन अंसारी, रमाकांत यादव, नीरज चौरसिया, गोपाल, शरद पुरोहित, प्रजापति, लीलाधर सूर्यवंशी, भगवानदाश प्रजापति, धर्मेंद्र चौधरी, दीपक कुर्मी, अरविंद लोधी, अनु घोषी, समीर खान, पंकज सोनी, वसीम खान, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, निलेश अहिरवार महेश अहिरवार, संदीप चौधरी, सुनील ठाकुर, निखिल जैन राजेश उपाध्याय पप्पू गुप्ता श्री दास रैकवार ठाकुरदास पुरी संजय चौरसिया रिचा सिंह पार्षद आशीष जोशी, रेखा सोनी पंकज सिंघाई नरेश संकेत, रोशनी खान सीमा चौधरी, कमल चौधरी, गंगाराम पूर्व पार्षद, किरण सोनी, रजिया खान मनोज पवार, मोहित वाल्मीकि देवेंद्र वाल्मीकि, कुंजी लाल झरिया सुरेश पंजवानी साजिद रायन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments