मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का सागर दौरा, समीक्षा बैठक और धार्मिक कार्यक्रम में होगें सम्मिलित

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का सागर जिले का दौरा 19-20 नवंबर को। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह 19 नवंबर को रात्रि सागर के सर्किट हाउस पहुँचेगें।

मंत्री कुशवाहा 20 नवंबर को प्रातः सर्किट हाउस सागर से सिरोंजा के लिए प्रस्थान कर शांतिनाथ धाम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्वशांति महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में सागर संभाग के सामाजिक न्याय, उद्यानिकी तथा एम.पी. एग्रो के अधिकारियों के साथ संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।

बैठक के पश्चात वे दोपहर  श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होगे, सायं सागर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments