सागर / आज की वस्तमा लाइफ, दिन भर की भागम भाग,मानसिक तनाव इन सब के बीच अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना और अपने आप को फिट रखना मेंटेन करना बहुत कठिन है। जो एक बहुत बड़ी चुनौती है और हर आदमी का सपना होता है कि वह फिर रहे लेकिन उस के पीछे बहुत पड़े प्रयास छिपे होते हैं । खासकर ऐसे पेशे में जहां पर 24 घंटे की ड्यूटी हो, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हो। ऐसी में एक व्यक्ति का अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना,संकल्पित होना तभी जाकर आप अपने जीवन का मजा लिखते हैं। ऐसा ही कर दिखाई है हमारे सागर के दिनेश कौशल, पुलिस अधीक्षक (SP विशेष शाखा) अपने कर्तव्य के साथ-साथ स्वास्थ्य और अनुशासन का जो एक अद्भुत उदाहरण हैं ।
हर दिन सुबह की शुरुवात 20 किलोमीटर साइकिलिंग से होती है, चाहे वह कहीं पर भी रहे किसी भी शहर में रहें । अपने काम के साथ-साथ सुबह की साइकिलिंग । इसके साथ प्रतिदिन 1 घंटा योग,जो शरीर को लचीला, मन को शांतऔर ऊर्जा को संतुलित करता है। यह सिर्फ़ एक्सरसाइज नहीं यह जीवनशैली है, यह प्रेरणा है। रास्ते चाहे कठिन हों, इरादे हर दिन एक ही हैं खुद को और बेहतर बनाना।
भोपाल पदस्थापना के दौरान भी दिनेश कौशल द्वारा साइकिल से ही अचानक फ़ोर्स चेकिंग करना उनके अनुशासन, ऊर्जा और सक्रिय नेतृत्व का अद्वितीय प्रमाण रहा है।आपकी फिटनेस, आपकी साइकिलिंग और आपका योग आज कई पुलिसकर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

0 Comments