सागर/निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले भर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिले में प्रतिदिन प्रगति दर्ज की जा रही है, जिससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुल 18 लाख 14 हजार 792 मतदाता हैं और अब तक 13 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदाता गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को फॉर्म भरने की विस्तृत जानकारी प्रदान भी प्रदान की जा रही है। यह अभियान मतदाता सूची में नई प्रविष्टियां, संशोधन और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम घर घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके।
कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि SIR कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्ध हैं। जिले में अब तक अच्छी प्रगति हुई है और आने वाले दिनों में यह और तेज होगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष सभी मतदाताओं को शीघ्र ही गणना पत्रक वितरित करें । उन्होंने कहा कि मतदाता फॉर्म भरने में किसी प्रकार की सहायता के लिए स्थानीय BLO या किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कॉल सेंटर से संपर्क सूत्र 07582 224543 पर कॉल कर सकते हैं।
#JansamparkMP #sagar #सागर
0 Comments