तो हो जाइए तैयार, इस साल को विदा देते अंतिम सुपरमून को देखने के लिए
सागर / इस साल की अंतिम पूर्णिमा गुरुवार 4 दिसंबर का चाँद दिखने जा रहा है बेहद ख़ास। शाम उदित हुआ चंद्रमा होगा सुपरमून। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आज चंद्रमा पृथ्वी के नज़दीक होगा और इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किमी होगी। इसे कोल्ड मून भी नाम दिया गया है।
सारिका ने बताया कि उदित होते समय देखने पर मून इल्युज़न के कारण यह और अधिक बड़ा दिखाई देगा। इसके बाद आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर पृथ्वी के सबसे नज़दीकी बिंदु पर आ जाएगा। इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की ज़रूरत नहीं होगी। अगर आप शहर की रोशनी से दूर वाले स्थान से देखेंगे तो इसकी चमक को और अधिक महसूस कर पाएँगे।
सारिका ने बताया कि सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा का चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर रहता है। इस बिंदु को पेरिजी कहते हैं। पास आ जाने से वह सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा से बड़ा और अधिक चमकीला दिखता है। शहर की रोशनी से दूर जाकर सुपरमून की चांदनी की चमक को और अच्छे से महसूस कर सकते हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments