मुख्यमंत्री ने छतरपुर जिले में लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए के 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोहित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होते हुए लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए के 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

लोकार्पित कार्यों में विकासखंड बडामलहरा में गढ़ीसेमरा तालाब लागत लगभग 552.42 लाख रुपए, जरा तालाब विना नहर लगभग 391.01 लाख रुपए, विकासखंड लवकुशनगर में उप स्वास्थ्य केन्द्र माधोपुर, पटना, पीरा की लागत लगभग 65-65 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र पहरा लागत लगभग 71.16 लाख रुपए, विकासखंड बडामलहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीताल लागत लगभग 295.45 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुवारा लागत लगभग 964.7 लाख रुपए, विकासखंड बक्सवाहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी लागत लगभग 164.93 लाख रुपए एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र जुझारपुरा लागत लगभग 49.14 लाख रुपए और शासकीय संदीपनि बालक मॉडल उ.मा. विद्यालय निर्माण लागत लगभग 3478 लाख रुपए, विकासखंड नौगांव में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल लागत लगभग 1134.86 लाख रुपए एवं बीपीएचयू भवन निर्माण कार्य लागत लगभग 50 लाख रुपए और सी.एच.सी निर्माण लागत लगभग 1135 लाख रुपए, विकासखंड छतरपुर में जिला चिकित्सालय में आईपीएचएल लैब निर्माण लागत लगभग 94.1 लाख रुपए, शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 4478 लाख रुपए, सीसीएचबी छतरपुर निर्माण लागत लगभग 3055 लाख रुपए, जिला चिकित्सालय छतरपुर में ईसीआरपी-2 योजना अंतर्गत 100 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण कार्य लागत लगभग 750 लाख रुपए, विकासखंड बिजावर में शासकीय संदीपनि बालक उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय बिजावर लागत लगभग 3320 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 3832 लाख रुपए के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के विकासखण्ड गौरिहार एवं लवकुशनगर अंतर्गत बछौन-चंदला-सरबई-गौरिहार-चन्द्रपुरा (यूपी बॉर्डर) मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य लगभग 19161 लाख रुपए, विकासखण्ड नौगांव में गाड़ी खाना में शॉपिंग कॉम्पलेक्स लागत लगभग 160.9 लाख, जनपद पंचायत भवन निर्माण लवकुशनगर लागत लगभग 525.67 लाख, लवकुशनगर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य लागत लगभग 5447.45 लाख, गौरिहार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र मझपटिया, कीरतपुर पडरखा, बक्सवाहा अंतर्गत दरगुवां और बिजावर अंतर्गत रतनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण लागत लगभग 65-65 लाख रुपए और लगभग 1500 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय घुवारा का भूमिपूजन भी किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur #Khajuraho_MPCabinet #JansamparkMP 

Post a Comment

0 Comments