सागर 69वीं राष्ट्रीय शालाएं कीड़ा प्रतियोगिता में शुक्रवार को सिटी स्टेडियम में बालिका वर्ग के हुए मैचों में महाराष्ट्र हरियाणा के बीच मैच में महाराष्ट्र ने हरियाणा को दो एक से हराया।
दूसरे मैच में इंटरनेशनल बोर्ड एवं विद्या भारती के मैच में विद्या भारती ने दो जीरो से हराया ।
तीसरी मैच में राजस्थान में केरल को दो एक से हराया ।
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने वेस्ट बंगाल को दो जीरो से हराया तेलंगाना ने चंडीगढ़ को दो जीरो से हराया।
तमिलनाडु जम्मू कश्मीर के मैच में तमिलनाडु ने जम्मू कश्मीर को दो जीरो से हराया।
महाराष्ट्र विद्या भारती के मैच में महाराष्ट्र में दो जीरो से हराया।
सिटी स्टेडियम में बालक वर्ग की मैच में हरियाणा सीबीएसई के मैच में हरियाणा में सीबीएसई को दो जीरो से हराया।
महाराष्ट्र और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल के मैच में महाराष्ट्र ने दो जीरो से हराया।
आंध्र प्रदेश मध्य प्रदेश के मैच में आंध्र प्रदेश जिसने मध्य प्रदेश को दो एक से हराया।
खेल परिसर ग्राउंड पर हुए मैदान में बालिका वर्ग में गुजरात असम के मैच में गुजरात ने असम को दो एक से हराया।
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल एवं पंजाब के मैच में इंडियन स्कूल ने पंजाब को दो जीरो से हराया।
खेल परिसर में बालक वर्ग के मैच में तेलंगाना विद्या भारती के मैच में तेलंगाना ने विद्या भारती को दो जीरो से हराया।
राजस्थान दिल्ली की मैच में राजस्थान ने दिल्ली को दो जीरो से हराया।
संयुक्त संचालक ने किया आवास स्थलों एवं खेल मैदानो का निरीक्षण
संयुक्त संचालक शत्रुंजय प्रताप सिंह ने 69 वे राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के आवास स्थलों एवं सभी खेल मैदाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए एवं प्रतियोगियों टीम मैनेजर कोच मैनेजर से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सभी समय पर बैडमिंटन कोर्ट पर मौजूद रहे जिससे कि आपके मैच समय पर हो सकें उन्होंने अधिकारियों के साथ आवास स्थलों का भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए की मौसम के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रहे। ऐसा सुबह जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहायक संचालक मनीषा एलेग्जेंडर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments