सागर/ खेल भावना से खेला गया खेल खिलाड़ी को सर्वोत्तम तक ले जाता है एवं जम्मू से कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत की उपस्थिति सागर के लिए सौभाग्य भरी रही । उक्त विचार सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के रंगारंग समापन अवसर पर स्थानीय खेल परिसर मैदान में व्यक्त किए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह, सहायक संचालक लोक शिक्षण डॉ आशुतोष गोस्वामी, मनीषा एलेक्जेंडर, अनीता कुमार, सुधीर तिवारी, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी, अखिलेश पाठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती निगम जिला खेल अधिकारी संजय दादर नटवर सिंह राजेश यादव मनीष नेमा सहित समस्त राज्यों के खेल मैनेजर टीम कोच अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतियोगी मौजूद थे।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज सागर का सौभाग्य की जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का संपूर्ण मध्य भारत आज सागर में मौजूद है और इन्होंने अपनी पूरी खेल भावना के साथ खेल को खेल कर अपने-अपने राज्यों का नाम एवं जिलों का नाम सहित अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है यह अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से शुभकामनाएं कि आप अवश्य ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद ओलंपिक प्रतियोगिता में खेले।
विधायक ने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आप जीते या हारे, महत्वपूर्ण यह है कि आपने अपनी क्षमता के अनुसार खेल और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो आज इस प्रतियोगिता में पराजय हुई हैं वह निराश ना हो अपनी दोगुनी क्षमता एवं ऊर्जा के साथ खेले और विजय श्री को प्राप्त करें और उन्होंने कहा कि जो आज विजय प्राप्त किया है वह और आगे खेलें।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन एवं भाषण देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत देश की 37 राज्य आज सागर में आए एवं अपनी पूरी क्षमता के साथ खिलाड़ियों ने अपनी ऊर्जा एवं क्षमता का प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी एवं समिति संयोजक ने पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया है उनके लिए आभार धन्यवाद देता हूं उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड और एनसीसी के बच्चों के द्वारा जो सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे प्रदान की गई इसके लिए स्काउट गाइड अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार का कार्य लगातार यह करते रहेंगे।
कार्यक्रम समापन अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक एक सांदीपनि विद्यालय एवं उत्कर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिस पर सभी राज्यों के खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर कोच मैनेजर भी थिरकने लगे। दीपक मेमोरियल विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। समापन अवसर पर देश के सभी राज्यों के प्रतियोगियों एवं उनके कोच मैनेजर द्वारा जो सहयोग प्रदान किया गया इसके लिए संयुक्त संचालक श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना तिवारी मुकेश तिवारी एवं श्री अमित मिश्रा ने किया जबकि आभार नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी ने माना।
बालक बालिका वर्ग में महाराष्ट्र बना राष्ट्रीय चैंपियन
69 में राष्ट्रीय साले बैडमिंटन प्रतियोगिता में 37 राज्यों की आए खिलाड़ियों ने पूरी उत्साह खेल भावना क्षमता के साथ पांच दिनों तक अपने खेल-खेले जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में महाराष्ट्र राज्य ने बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत का राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने राज्य के नाम किया। बालक वर्ग में महाराष्ट्र में राजस्थान को हराकर राष्ट्रीय ट्रॉफी अपने नाम की वहीं बालिका वर्ग में भी महाराष्ट्र में तमिलनाडु को हराकर महाराष्ट्र को डबल राष्ट्रीय चैंपियन बनने का मौका प्रदान किया बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर हरियाणा रही जबकि बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल रही।
सागर की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हुए देश के राज्यों के खिलाड़ी एवं उनकी अधिकारी
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भारत देश के 37 राज्यों के 350 से अधिक खिलाड़ी एवं उनके अधिकारी कोच मैनेजर टीम मैनेजर सागर आए। सभी ने शासन की निर्देश अनुसार फीडबैक देने का कार्य किया है जिसमें सभी ने सागर शिक्षा विभाग के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की न केवल प्रशंसा की बल्कि अपने मुख से कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का कार्य करती हैं और वह इस प्रकार की व्यवस्थाएं से घर पर जो यादें ले जाते हैं उसे वह अवश्य ही और अन्य जगह जाने के लिए स्वतंत्र होते हैं। राज्यों की प्रतियोगियों एवं उनके अधिकारियों ने बताया कि सागर में आवास एवं भोजन के साथ साथ यातायात, मेडिकल में जो व्यवस्थाएं की गई वह अद्भुत थी इस प्रकार की व्यवस्थाएं सभी जगह होनी चाहिए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #सागर

0 Comments