छात्र का बस में से हुआ लेपटॉप सहित 8000 रुपए चोरी, पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोर को पकड़ा

सागर/ रहली थाना अंतर्गत पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया। घटना दिनांक 08.12.2025 तारीख की है जब रूद्राक्ष पिता पवन पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बेलखेडा थाना पाटन के रहने वाला है । जो कि सागर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। जब रूद्राक्ष सुबह लगभग 10:40 बजे पाटन से सागर जा रहा था। रहली बस स्टैंड पर बस रुकने पर वह पानी लेने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान उसकी सीट पर रखा बैग, जिसमें एचपी कंपनी का सिल्वर रंग का लैपटॉप जिसका (सीरियल नंबर – 5CD207JGT6), चार्जर तथा 8000 रुपये नगदी रखे थे, कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। जिसमें लैपटॉप में पढ़ाई से संबंधित बहुत ही जरूरी और बहुत सारा डेटा भी है। 


काफी तलाश करने पर भी बैग न मिलने पर फरियादी ने अपने पिता को सूचना दी और बाद में दिनांक 10.12.2025 को थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 771/25 धारा 303 (1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी गए लैपटॉप, नगदी एवं आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर सभी तरह के प्रयास करते हुए खोज बीन की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11 को आरोपी गुड्डू पिता संतू कुर्मी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर थाना रहली को चांदपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी गया लैपटॉप, चार्जर बरामद किए गए। पैसे आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया गया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


लैपटॉप चोरी का खुलासा पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिन्हा, तथा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में किया गया।  प्रकरण की जांच पड़ताल एवं चोरी खुलासे में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। जिसमें थाना प्रभारी रहली उप निरीक्षक सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक 121 आशीष चौबे, आरक्षक 452 मुकेश राठौर,आरक्षक 1722 रवि पटैल इन सभी की इस चोरी के प्रकरण में सराहनीय भूमिका रही । 










Post a Comment

0 Comments