सागर/ कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशों एवं मॉनीटरिंग का असर उस समय देखने मिला जब जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मतदाता गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हुआ। जिले में अब तक 16 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हुआ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने देवरी मुनव्वर खान एवं बीना विजय डेहरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उनकी संपूर्ण टीक को बधाई देते हुए कहा कि संपूर्ण टीम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय सीमा के पूर्व 100 प्रतिशत कार्य किया है । इसी प्रकार अगले एक दिन में अन्य 6 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 100 प्रतिशत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र में 18 लाख 14 हजार 792 कुल मतदाता हैं जिनमें से 16 लाख 6 हजार 348 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी 36 खुरई में 3969, 37 सुरखी में 5996, 39 रहली में 4779, 40 नरयावली में 19892, 41 सागर में 16301 एवं 42 बण्डा में 5225 कुल 56213 मतदाता गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन में शेष हैं। कलेक्टर ने बताया कि मंगलवार की शाम तक जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र भी शत प्रतिशत मतदाता गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लेंगी।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments