सागर/ थाना शाहगढ़ अंतर्गत 29 सितंबर को फरियादी दीपपाल यादव पिता परमलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बगरोही द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के ही जगदीश यादव एवं अन्य लगभग 10 आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर कुल्हाड़ी एवं डण्डों से हमला किया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण पप्पू, परमलाल यादव की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 103(1), 115(2), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 296 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 07 आरोपियों को पुलिस पूर्व मे ही गिर0 कर जेल भेज चुकी थी। तीन आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे।
जिला सागर के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश पर गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु फरार आरोपियों पर किया 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन तथा एसडीओपी बण्डा प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस ने दिनांक 1/12/2025 को ग्राम बगरोही से 3 आरोपियों को गिर0 किया है । 1.अरविंद पिता जगदीश यादव, 2. राजू यादव पिता मथरा यादव, 3. जाहर पिता रामू यादव
गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे सहायक उपनिरीक्षक लोकविजय सिंह, प्रधान आरक्षक हरिराम, खूबसिंह, राजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार ,आरक्षक दिनेश साहू, सुरेन्द्र लोधी, लखन पटैल, दुर्गेश पटैल, जगदीश असाटी अरविंद यादव, उमाशंकर,महिला आरक्षक मनीषा का विशेष योगदान रहा ।

0 Comments