मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1000 करोड़ से अधिक की दी सौगातें, खुरई वालों ने फूलों से होली दीवाली मना दी, स्वागत देख कर दंग रह गया हूं - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


 
 खुरई को आईटीआई, नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक, कृषि महाविद्यालय भवन व छात्रावास, रजवांस में 132 केवीए विद्युत स्टेशन मिले, बीना व उल्दन बांध परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की घोषणा

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि खुरई वालों ने फूलों से होली और दीवाली दोनों मना दी। ऐसा स्वागत हुआ है कि मैं दंग रह गया हूं, मन कर रहा है कि सब कुछ भूलकर यहीं रह जाऊं।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उनके द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई प्रमुख घोषणाओं में एमपीआईडीसी द्वारा राहतगढ़-खुरई-खिमलासा 4 लेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 429 करोड़ रुपये की लागत से बीना नदी परियोजना के विलंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने की घोषणा, उल्दन बांध परियोजना को वर्ष 2026 तक पूर्ण करने हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन, खुरई कृषि महाविद्यालय के भवन एवं छात्रावास निर्माण हेतु 25 करोड़ रुपये की तत्काल स्वीकृति तथा आवश्यकतानुसार आगे बजट प्रावधान, कृषि यंत्र निर्माण गतिविधियों को देखते हुए खुरई में नवीन आईटीआई खोलने की घोषणा, खुरई में नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण, मालथौन में मल्टी परपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा रजवांस में 132 केबी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की घोषणा शामिल है। स्पष्ट राशि वाली घोषणाओं का कुल योग 954 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि अन्य योजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 312 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया, जिनमें तीन सांदीपनी विद्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील भवन, अनेक सड़क निर्माण कार्य एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं।

 मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती, महावीरों की धरती और महाराजा छत्रसाल की धरती है। बुंदेलखंड की धरती का अलग ही आनंद हैकृष्घाम लगे न ठंड जै हो बुंदेलखंड .. जैसा आनंद यहां मिलता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की विशेष कृपा से बुंदेलखंड को अनेक सौगातें मिली हैं, खजुराहो के मंदिर स्थापत्य कला के अद्भुत उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में बुंदेलखंड में कैबिनेट की बैठक कर क्षेत्र के विकास को गति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों  शिवराज सिंह चौहान, स्व. श्री बाबूलाल गौर एवं सुश्री उमा भारती जी ने बुंदेलखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब उनकी सरकार का बुंदेलखंड से अटूट रिश्ता बन गया है और विकास के लिए जो भी चाहिए, वह सब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का कलेजा 56 इंच की छाती वाला है।

मुख्यमंत्री डा यादव ने कहा कि खुरई का सरबती गेहूं देशभर में प्रसिद्ध है और हर किसान चाहता है कि उसकी धरती खुरई जैसी हो। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि एवं उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है। कुछ लोग कहते थे कि यह योजना बंद हो जाएगी, पैसे कहां से आएंगे, लेकिन आज मध्यप्रदेश की बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। एक बगिया मां के नाम योजना के तहत भूमि, फसल और फल पर दो लाख रुपये तक सहायता दी जाएगी। प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है और गौमाता के दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्षेत्र तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है। बुंदेलखंड अब शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार प्रगति कर रहा है। रीजियनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और औद्योगिक क्रांति से यह क्षेत्र समृद्ध हो रहा है।  राजपूत ने यह भी बताया कि अप्रैल महीने में नौरादेही में चीते लाए जाएंगे, जिसके बाद बुंदेलखंड में हमें चीते देखने के लिए कूनो या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के आगमन पर खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने ऐसा स्वागत किया है, जो इतिहास बन गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को समर्पित की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को मांग-पत्र सौंपा, जिन मांगों को समय-समय पर पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

कार्यक्रम को सागर सांसद  लता वानखेड़े ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के बीच मुख्यमंत्र डॉ यादव के द्वारा जो खुरई के लिए दिया है इससे खुरई और विकास करेंगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती संस्कार और संघर्ष हमेशा अपनी मंजिल तक पहुंचाते हैं।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कन्यापूजन किया तथा रैंप पर चलकर उपस्थित जनसमूह पर पुष्पवर्षा कर जनता जनार्दन का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव हेलीपैड से सुसज्जित रथ पर सवार होकर रोड-शो करते हुए खुरई के मुख्य मार्गों से निकले। दस से अधिक स्थानों पर जेसीबी वाहनों पर चढ़े लोगों ने पुष्पवर्षा की। बुंदेलखंड की लोक परंपरा में मालथौन क्षेत्र के ढपला, रमतूला लोकनृत्य दल, डमरूदल, दुलदुल घोड़ी, बधाई की टीमें मुख्य आकर्षण रहीं। रास्ते भर जनता ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की और मुख्यमंत्री ने भी जनता पर फूल बरसाकर स्नेह प्रकट किया।

कार्यक्रम में मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक  गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री  लखन पटेल, सांसद  लता वानखेड़े, विधायक  बृजबिहारी पटैरिया,  शैलेंद्र जैन,  प्रदीप लारिया,  वीरेंद्र सिंह लोधी,  निर्मला सप्रे, जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी,  रानी कुशवाहा, पूर्व सांसद  राजबहादुर सिंह, महापौर  संगीता सुशील तिवारी,  वृंदावन अहिरवार,  गौरव सिरोठिया,  लखन सिंह,  अविराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष  नन्नी बाई अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #Sagar

Post a Comment

0 Comments