कहानी सच्ची है🔅 सागर का 15 सदस्यीय रोवर–रेंजर जम्बूरी दल बालोद (छत्तीसगढ़) रवाना, देश–विदेश से आए 15 हजार सदस्यों का होगा, जम्बूरी दल करेगा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता

सागर/ भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के अंतर्गत सागर जिले से राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता करने हेतु 15 सदस्यीय रोवर–रेंजर दल संभागीय स्काउट गाइड अधिकारी कंचन सिंह के नेतृत्व में बालोद (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुआ। सान्दीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैसीनगर के प्राचार्य जीवन लाल सिलावट एवं स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया। यह अवसर उत्साह, गौरव एवं अनुशासन से परिपूर्ण रहा।

 प्राचार्य जीवन लाल सिलावट ने अपने उद्वोधन में कहा कि स्काउट–गाइड आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय जम्बूरी जैसे आयोजन रोवर–रेंजरों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। "स्काउट–गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने की पाठशाला है। ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों, विचारों एवं कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है। दल संरचना के अनुसार 15 सदस्यीय रोवर–रेंजर दल में 6 रेंजर, 8 रोवर एवं 01यूनिट लीडर सम्मिलित हैं। रोवर -रेंजर दल का नेतृत्व गणेश प्रसाद चढार द्वारा किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विद्यालय और जिला दल निश्चित रूप से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जम्बूरी वालोद छत्तीसगढ़ में देशभर से लगभग 15,000 रोवर–रेंजर सहभागिता करेंगे , वहीं विदेशों से भी स्काउट पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होकर अनुभव साझा करेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं सेवा मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच है।विद्यालय से रोवर–रेंजर दल मे विकास यादव ,पंकज पटेल ,ऋतिक सेन ,ललित लोधी ,गौरव अहिरवार ,अभय लोधी ,सुरेश दीक्षित ,कृष्णा पटेल ,महिमा विश्वकर्मा ,मुस्कान घोसी, आराध्या चौबे, राशि रजक ,अमृता अहिरवार रोवर लीडर गणेश प्रसाद चढा़र सम्मिलित हैं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, शिक्षक एवं परिजन उपस्थित रहे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर एस पी बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन , कमिश्नर गाइड मनीषा अलेक्जेंडर, जिला सचिव लीलाधर अहिरवार, मैसेंजर ऑफ पीस कॉर्डिनेटर कृष्ण साहु सहित सभी उपस्थित जनों ने दल के सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #सागर

Post a Comment

0 Comments