सागर / मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 23 जनवरी को छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान राज्यपाल महोदय पटेल महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होगें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल प्रातः भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 11 बजे छतरपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के लिए प्रस्थान कर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर अध्यक्षता करेंगे एवं विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
राज्यपाल समारोह के उपरांत दोपहर 12ः45 बजे सर्किट हाउस, छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद राज्यपाल दोपहर 2 बजे हेलीपैड छतरपुर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2ः10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

0 Comments