50 बैंक खातों से लगभग 40 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, चीनी नागरिकों के संपर्क में रहकर म्यूल खातों में APK फाइल रन कराता था, USDT क्रिप्टो में लेनदेन करता था आरोपी

पन्ना/ साइबर ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों से नए नए तरीकों के माध्यम से ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पन्ना पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए रिव्यू व क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट टास्क के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी चीनी नागरिकों के संपर्क में रहकर म्यूल खातों में APK फाइल रन कराता था और USDT क्रिप्टो में लेनदेन करता था। जांच में 50 बैंक खातों से लगभग 40 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ, जिन पर NCRP पोर्टल पर 400 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पवई थाना क्षेत्र में फरियादी से ₹4.98 लाख की ठगी की गई थी। आरोपी से ATM कार्ड व मोबाइल जब्त किए गए हैं।


Post a Comment

0 Comments