वनमण्डल दक्षिण सागर में पहली बार एशियन वॉटर बर्ड्स सेंसस का आयोजन, 82 जलीय पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के साथ प्रवासी एशियाई जलीय पक्षियों की कुछ दुर्लभ प्रजातियाँ भी पाई गई

सागर/ वनमंडल दक्षिण सागर में पहली बार 03 एवं 04 जनवरी 2026 को एशियन वॉटर वर्ड्स सेंसस 2026 का सफल आयोजन किया गया। एशियन वॉटर वर्ड्स सेंसस एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत झीलों, तालाबों, नदियों इत्यादि में पाये जाने बाले जलीय पक्षियों की गणना की जाती है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जलीय पक्षियों की संख्या, प्रजातीय विविधता तथा जल स्थलों की पारिस्थितिक स्थिति का आंकलन करना है।  जिससे जलीय पक्षियों के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक आधार उपलब्ध हो सके। 
एशियन वॉटर वर्ड्स सेंसस 2026 के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण सागर में कुल 09 तालाबों का सर्वेक्षण 04 सर्वेक्षण दलों एवं वन अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किया गया। सर्वेक्षण में सर्वेक्षण दलों द्वारा जलाशयों के किनारे पहुँचकर जलीय पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ, उनकी संख्या, उनकी गतिविधियाँ और उनके प्राकृतिक आवास की स्थिति को रिकॉर्ड किया गया। सर्वेक्षण के दौरान वनमंडल दक्षिण सागर अंतर्गत लगभग 82 जलीय पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान की गई। साथ ही प्रवासी एशियाई जलीय पक्षियों की कुछ दुर्लभ प्रजातियाँ जैसे रिवर टर्न, रूडी सेल डक, लिटिल रिंग्ड प्लोवर, साइवेरियन स्टोन चेट, बुलीनेक स्टॉर्क, ब्लैक रेड स्टार्ट, रेड नेप्ड आईविस एवं ब्लेक हेडिड आईविस को देखा गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments