सागर/ विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का आयोजन इंदौर में किया गया। इसमें प्रदेशभर से चयनित 270 विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। सागर जिले से राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित इंस्पायर अवार्ड मॉडल 2023–24 के चार एवं 2024–25 के चार चयनित विज्ञान मॉडल में राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड मानक चयन प्रतियोगिता हेतु कृष्णा साहू जिला दल प्रभारी के नेतृत्व में इंदौर में सम्मिलित हुए।
इनमें एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चितौरा की छात्रा सोनिका कोरी मॉडल जहरीली कीड़े पकड़ने का मल्टीपरपज यंत्र मार्गदर्शी शिक्षक कृष्णा साहू के मार्गदर्शन में बनाया जिसकी जिला स्तर की प्रदर्शनी के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन, जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रशंसा की और राज्य स्तर पर भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
अन्य मॉडल में शासकीय माध्यमिक शाला की कुसमी केसली साक्षी लोधी द्वारा बैग लेस योजना पर आधारित बस्ते का बोझ कम करने के लिए मल्टी फक्शन बैग, सचिन लोधी ने स्मार्ट रोड ट्रैफिक सेफ्टी सिस्टम रोड सेफ्टी एंड एक्सीडेंट प्रवेंशन मार्गदर्शी शिक्षक राजेश कुमार नेमा के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
संदीपनी उ मा वि गढ़ोला जागीर खुरई की अवॉर्डी छात्रा निर्ती लोधी ने एडजस्टमेंट टू द बेस आफ वॉटर टैंक मार्गदर्शी शिक्षक मनोज कोरी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर की अवॉर्डी नेहा छात्रा अहिरवार ने फिंगरप्रिंट स्विच गैस स्टोव विद सेफ्टी शट मार्गदर्शी शिक्षक सुलेखा अहिरवार मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
शासकीय नेहरू हायर सेकेंडरी सानौधा की सौम्या जैन प्लकिंग डाइवस ऑफ लेमन एंड करौंदा मॉडल मार्गदर्शी शिक्षक रानू नेमा के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
संदीपनी उमरी साबुलाल गढ़ाकोटा की ईशा पटेल ने मॉडल डिजिटल बैड मार्गदर्शी शिक्षक रत्नेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया।
केतन मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया डेमोंसट्रेशन ऑफ़ वेस्ट उटेंशन और सर्कुलेशन इलेक्ट्रॉनिक एंड प्लास्टिक बेस्ट सोलर डिवाइस डस्टर की प्रस्तुति की।
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी अवॉर्डी छात्रों एवं मार्गदर्शी शिक्षको को दिल्ली से इंस्पायर अवार्ड के प्रोजेक्ट एसोटिसिट्व मिस्टर अनंत गुप्ता, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर एस पी विशेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन , जिला विज्ञान अधिकारी आर के अग्निहोत्रि, प्राचार्य चितौरा आर के गुप्ता शुभकामनाएं प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments