सागर / किन्नर गुरु कमलाबाई के निधन के उपरांत किन्नर गुरू किरण गद्दी पर आसीन हुई है। इसके बाद से ही गुरू शिष्य परंपरा अनुसार सभी कार्य गुरु किरण द्वारा किये जा रहे है। किन्नर समाज में गुरू शिष्य परंपरा अनुसार ही सभी दायित्वो का निर्वहन किया जाता है। विगत्त 2-3 वर्ष पूर्व चेली किन्नर रानी ठाकुर को अपनी शिष्या बनाते हुये अपने पास रख लिया तथा गुरु के अनुसार जो भी दायित्व थे उनका पालन करते हुये किन्नर गुरु किरण ने हमेशा चेली के रूप मे रानी ठाकुर का सहयोग करते हुये कार्य में प्राथमिकता दी।
लेकिन विगत कुछ माह पूर्व से रानी ठाकुर के क्रियाकलाप व अनैतिक कार्य के चलते गुरु के द्वारा कई बार टोका गया तथा समझाया भी गया कि जिले में हमारी एक साफ स्वच्छ छवि है यदि किसी प्रकार से ऐसे अनैतिक कार्य किये जाते है तो उस पर कार्यवाही की जाए। इसके अलावा मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, हरदा और अन्य स्थानों से आए किन्नर समाज के सदस्यों ने एक मत हो कर किन्नर रानी ठाकुर को समाज से बहिष्कृत कर दिया है। क्योंकि लगातार गद्दी को लेकर किन्नर रानी ठाकुर द्वारा कई बार समाज को शर्मिंदा किया जा रहा है कहीं गौ मास को लेकर तो कहीं धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते समस्त किन्नर समाज ने यह निर्णय लिया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच समस्त किन्नर समाज ने किन्नर रानी ठाकुर पर कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा है।

0 Comments