सागर / कमिश्नर सागर अनिल सुचारी एवं आईजी हिमानी खन्ना ने गुरुवार को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ ढ़ोड़न बांध केन बेतवा लिंक परियोजना की साइट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विजय द्विवेदी, तहसीलदार आदित्य सोनकिया सहित केन बेतवा लिंक परियोजना एवं एनसीसी निर्माण कंपनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कमिश्नर सुचारी ने प्रभावित ग्रामों में भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास पैकेज वितरण की जानकारी ली। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि लगभग शेष बची हुईं समस्याओं को शीघ्र दूर कराएं।
कमिश्नर ने एनसीसी कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कार्यों में आ रहे व्यवधान की जानकारी ली। साथ ही पुलिस प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ संवेदनशीलता के साथ बात करें और उन्हें अन्य स्थानों पर अपना निवास बनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही ग्रामीणों को प्रोजेक्ट के कार्य में रोजगार देने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments