बुंदेली मार्शल आर्ट के संरक्षक भगवानदास रायकवार जी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

सागर/ मध्यप्रदेश के सागर जिले का आज गौरव बढ़ा है। आज देश के सर्वोच्च सम्मानों का ऐलान हुआं ।जिसमें कलाकार श्री भगवानदास रायकवार को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। दाऊ के नाम से प्रसिद्ध श्री रैकवार बुंदेली युद्धकला और मार्शल आर्ट जैसी कलाओं और अखाड़ा संस्कृति से जुड़े है।

गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा ने देश भर के अनसंग हीरोज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है । पद्म श्री 2026 की सूची में मध्य प्रदेश के भगवानदास रैकवार का नाम शामिल है, जिन्हें बुंदेली युद्ध कला (Bundeli war art) के संरक्षण, प्रशिक्षण और प्रचार के लिए सम्मानित किया गया है. सरकारी घोषणा के अनुसार, वे ‘अनसंग हीरोज’ कैटेगरी में चुने गए हैं, जहां साधारण लोगों के असाधारण योगदान को सम्मान दिया जाता है. रैकवार जी बुंदेलखंड क्षेत्र में पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को जीवित रखने के लिए दशकों से कार्यरत हैं, जहां उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षित कर इस प्राचीन कला को विलुप्त होने से बचाया । 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🇮🇳

Post a Comment

0 Comments