अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग कर के “डिजिटल गिरफ्तारी” का डर दिखाकर ठगी करने वाले 20 आरोपियों को शिवपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना करैरा और भौंती में 4 एफआईआर दर्ज कर कुल 32 आरोपियों को नामजद किया गया है।
इस कार्रवाई में 29 मोबाइल, 7 चारपहिया वाहन, 1 मोटरसाइकिल, 1 मकान की रजिस्ट्री, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक और ₹1.20 लाख नकद सहित लगभग ₹1.07 करोड़ का माल जब्त किया गया।

0 Comments