जबलपुर / जबलपुर पुलिस ने 40 कार्टून में रखी 4,800 बोतल मेक्काटस कप सिरप (कोडीन फॉस्फेट) जब्त की है। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 8.64 लाख रुपये बताई जारही रही है । यह कार्यवाही जबलपुर SP सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ, शराब तस्करी तथा नशीली दवाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम ने की है।
मेक्काटस (Magnatuss) सिरप, जिसमें कोडीन फॉस्फेट एक मुख्य घटक है, मुख्य रूप से सूखी खांसी (dry cough) के इलाज के लिए एक नारकोटिक कफ सप्रेसेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। यह मस्तिष्क में खांसी के संकेतों को अवरुद्ध करता है। यह लत का कारण भी बन सकता है और इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जाता है।
0 Comments