कहानी सच्ची है 🔅 डिजिटल बोर्ड देख बच्चों ने थैंक्स कलेक्टर अंकल जी" के साथ आभार व्यक्त किया एवं प्रसाद/मिष्ठान वितरित किया गया , कलेक्टर ने दिव्यांग प्राचार्य की मांग पूरी करते हुए आदिवासी छात्रों को विशेष रूप से डिजिटल बोर्ड सह इंटरेक्टिव पैनल प्रदान किया

सागर / कलेक्टर  संदीप जी आर ने आज पुनः सादगी, संवेदना को मूर्त रूप में साकार करते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शासकीय हाई स्कूल पथरिया गौड़, बंडा के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित 65" इंटरेक्टिव पैनल अपनी ओर से प्रदान किया है, जिसे इंस्टॉल करते ही बच्चों के मध्य प्रसन्नता और उत्साह के वातावरण में "थैंक्स कलेक्टर अंकल जी" के साथ आभार व्यक्त किया गया एवं प्रसाद/मिष्ठान वितरित किया गया।
बंडा ब्लॉक के आदियोगी ग्राम पथरिया गौड़ में हाई स्कूल के छात्रों को डिजिटल शिक्षा हेतु कोई उपकरण अभी तक स्कूल में उपलब्ध नहीं था। संस्था के प्रभारी दिव्यांग शिक्षक  रंजीत सिंह, जो कि नवाचारी उपागमों द्वारा छात्रों को निरंतर सभी प्रकार की सुविधाएं शासन स्तर/जनसहयोग एवं स्वयं उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहते हैं, उन्होंने विगत दिनों समीक्षा बैठक में कलेक्टर  के समक्ष अपनी वेदना रखी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समुचित उपाय करने हेतु कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा विभाग को निर्देशित किया गया।

इसी तारतम्य में विभाग द्वारा प्रदत्त दो इंटरेक्टिव पैनल के अतिरिक्त कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा स्वयं के विशेष सहयोग से प्रेषित इंटरेक्टिव पैनल सह डिजिटल बोर्ड का शुभारंभ संस्था में किया गया। अति उत्साह के वातावरण में छात्रों ने खुशियां मनाते हुए भारतीय नौसेना और सामुद्रिक शौर्य पर वीडियो देखा, और निरंतर आगे बढ़ने, बेहतर परीक्षा परिणाम लाने का संकल्प लिया तथा कलेक्टर  संदीप जी आर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि संस्था प्राचार्य रंजीत सिंह लोधी के विशेष प्रयासों के कारण यह स्कूल तमाम कमियों के बावजूद चार अग्निवीर देश सेवा में भेज चुका है।

Post a Comment

0 Comments