बताया जाहरा है गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे एक बारात जो कि गुलाब बाबा मंदिर के पास थी, जिसमें बारात के दौरान चली गोली से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय विवेक बंसल के रूप में हुई है, जो बारात में बैंड पार्टी में कर्मचारी के रूप में शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात के दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी, जो सीधे विवेक को जा लगी। गंभीर रूप से घायल विवेक को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह बारात सागर के ही सराफा व्यापारी की बताई जारही है, जोकि पास ही सागर सरोज स्थित होटल जारही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

0 Comments