मध्य प्रदेश के देवास जिले में खेओनी वन्यजीव अभ्यारण्य में बाघ युवराज के साथ निकले मीरा के तीन शावक

भोपाल/  मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित खेओनी वन्यजीव अभ्यारण्य एक महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्र है, जिसकी स्थापना 1955 में हुई थी। यह अभ्यारण्य 122.7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, जो अपनी समृद्ध शुष्क पर्णपाती वनस्पति के लिए विशेष है।  यहाँ कई प्रकार के वन्यजीव और पक्षी पाए जाते हैं। 

      वन्यजीव अभ्यारण्य में गुरुवार को सुबह वन्यजीव प्रियों को एक मोहक दृश्य देखने को मिला। पर्यटकों  के सामने सफारी ट्रैक पर बाघ युवराज' के साथ बधिन 'मीरा' के तीन शावक उम्र 4-5 माह  सुबह घूमते नजर आए । आमतौर पर शावकं केवल बाधिन के साथ रहते हैं। क्यंकि बाघ से उनकी जान को खतरा रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार बाघ के साथ इस तरह दिखना यह संकेत है कि उसने शावकों को स्वीकार कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments