गढ़ाकोटा रहस मेला में CM ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 196.72 करोड़ की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरित, सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा विंग-बी भवन का लोकार्पण किया

सागर/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का हस्तांतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। जिसमें उन्होंने हितग्राहियों को 196.72 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की। उन्होंने सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड रुपए की राशि का हस्तांतरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 में शामिल होते हुए मंच से मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि साबूलाल विद्यालय गढ़ाकोटा में 1450 लाख रुपए की लागत राशि से निर्मित विंग-बी (ब्लाक-एफ) के भवन का लोकार्पण किया। 






 

 

Post a Comment

0 Comments