जानकारी के अनुसार रानीपुर गणेश मंदिर के पास 40 वर्षीय चंद्रेश उर्फ चंदू चौरसिया वह उनकी पत्नी सखी वा बेटा घर पर थे । शाम करीब 7:30 बजे नशे में धुत्त पांच लड़के कटर लेकर आए और चंद्रेश पर हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी को भी नहीं छोड़ा उसे भी लहू लुहार कर दिया । माता-पिता को खून से लथपथ देख बेटा जान बचाकर घर से बाहर आ गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल मौके पर पहुंचे घायल को अस्पताल ले जाया गया । जहां पर इलाज के दौरान चंद्रेश ने दम तोड़ दिया पत्नी सखी का इलाज चल रहा है ।
पुलिस के अनुसार पांच में से 4 अपराधी नाबालिक हैं और मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं । मृतक घर में समोसे की दुकान चलाता था । जिन लड़कों पर हमले का आरोप है उनमें से ज्यादातर आपराधिक रिकार्ड में है पूर्व में कुछ कटरबाजी की वारदातों में शामिल रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस ने देर रात सर्चिंग की रानीपुरा पुरवाओ के अलावा काकागंज, पंतनगर वार्ड में बदमाशों की धर पकड़ चल रही है। हथियारों की तलाश की जा रही है ।

0 Comments