भोपाल / फरियादी बरोट पिता भरत बरोट थाना चूनाभट्टी भोपाल स्मार्ट सिटी रोड धाना श्यामलाहिल्स भोपाल में दो अज्ञात एक्टिवा सवार लडको द्वारा गाडी रोककर बैग मे रखे 55,50,000 रु. (पचपन लाख पचास हजार रुपये) छीन कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अप.क्र.48/26 धारा 309(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना अज्ञात एक्टिवा सवार आरोपीगणो की लगातार तलाश की जा रही थी। जिसमे से इन आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया आरोपी -
1.हैदर उर रहमान पिता तस्लीम उर रहमान उम्र 2। साल
2.फाजिल उर्फ भरा पिता आसिफ अली उम्र 19 साल
3.अलफेज अली पिता इरशाद अली उम्र 18 साल
4.म्ज्जमिल पिता शमी हसन उम्र 19 साल
5.शान डिसेन्ट उर्फ उमाम पिता जावेद खान उम्र 19 साल
6.सोहेल उर्फ गुड्डा पिता अब्दुल हमीद उम्र 29 साल
7.अनवर शेख पिता रहीश शेख उम्र 32 साल
8.अब्दल नवेद पिता अब्द्ल वहीद उम्र 38 साल
9. शानू उर्फ साजिल अहमद पिता जहीर अहमद उम्र 2। साल
10.सलमान समद पिता अब्दल समद उम्र 36 साल
11.गौरव चेतवानी पिता स्व. कन्हैयालाल उम्र 31 साल
12.फैसल खान पिता आफाक खान उदम्र 28 साल
अन्य आरोपीगणो व रूपयो की तलाश जारी ।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (भा.पु.से.)., अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पू.से) के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम अखिल पटेल( भा.पु.से.), एवं पुलिस उपायुक्त जोन नान 03 मयूर खंडेलवाल(भा.प.से.) के पर्यवेक्षण मे अलग अलग 10 टीमे लूट के अपराधियो की धडपकड के लिये लगाई गई, इन टीमो का जमीनी स्तर पर नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम अनिल वर्मा, एवं सहायक पुलिस आयक्त कोतवाली चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा किया गया।

0 Comments