पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को 130 किलोग्राम (1 क्विंटल 30 किलो) अवैध मादक पदार्थ सहित पकड़ा, उपयोग की जा रही एक कार जप्त

भोपाल/ मुरैना जिले में थाना नूराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 130 किलोग्राम (1 क्विंटल 30 किलो) अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की है। जब्त किए गए गांजे और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Madhya Pradesh Police 
Dial112 MP

Post a Comment

0 Comments