सागर/ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे और जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर की सहमति उपरांत रविवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 35 सदस्यीय इस नवीन टीम में क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ अनुभवी नेताओं, ऊर्जावान युवाओं और महिलाओं को प्रतिनिधित्व प्रदान कर संगठन का विस्तार किया गया है।
संगठन की मजबूती के लिए समर्पित टीम सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह टीम भाजपा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और उसे और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।" उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
नव नियुक्त पदाधिकारीयों की सूची इस प्रकार हैं
जिला उपाध्यक्ष
जगनाथ गुरैया,मनीष चौबे,संतोष ठाकुर,निकेश गुप्ता,शैलेंद्र श्रीवास्तव,विक्रम सोनी,यश अग्रवाल,पुष्पेंद्र परिहार।
जिला महामंत्री
चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव
जिला मंत्री
जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा,सविता साहू, ऑफिसर यादव, राहुल वैध आसमा जैन
कोषाध्यक्ष
विकास सांधेलिया
सह कोषाध्यक्ष
सुषमा यादव, सुमित्रा इंद्र कुमार राय
कार्यालय मंत्री
देवेंद्र कटारे
सह कार्यालय मंत्री
भूपेंद्र नामदेव, सपना कुर्मी
जिला मीडिया प्रभारी
श्रीकांत जैन
सह मीडिया प्रभारी
आलोक केसरवानी, कपिल कुशवाहा, साहब राज यादव
सोशल मीडिया संयोजक
अंशुल परिहार, सहसंयोजक जय सोनी, तृप्ति बाबू सिंह
आईटी विभाग संयोजक
बाल किशन सोनी
सहसंयोजक
सोनू उपाध्याय, रामेश्वर नेमा

0 Comments