आज (3 मार्च मंगलवार) शाम ग्रहण की ओट से बाहर आता दिखेगा चंद्रमा, होली पर खगोलीय संयोग , चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण का योग, चंद्रोदय के साथ दिखना शुरू होगा होली पर ग्रहण, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कब और कितनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण – सारिका

🔅 भोपाल में शाम 06: 24 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

🔅 सागर में शाम 06: 18 से आरंभ होकर 06: 47 तक दिखेगा ग्रहण

सागर / होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी तामिया लाल सा दिखकर होली खेलने जा रहा है । आज (3 मार्च मंगलवार) पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है । इसमें चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनिट के लिये ही देखा जा सकेगा । यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में नजर आयेगा जिसमे चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा । चंद्रग्रहण की यह घटना एशिया , ऑस्ट्रेलिया , नॉर्थ अमेरिका के शहरों में दिखाई देगी ।

सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरुआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट से हो चुकी होगी लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा । आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगी । इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमे ग्रहण को कुछ मिनिट के लिये देखा जा सकेगा । पूर्वोत्‍तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा क्योंकि वहां सूर्यास्त पहले होने पर चंद्रोदय जल्दी होगा । मध्य प्रदेश के सिंगरौली में यह सबसे पहले 06: 01 बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम मे स्थित अलीराजपुर में यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा । यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा ।
 सारिका ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्‍लड मून भी कहा जा रहा है क्योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देता है और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा । सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है । इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग देख सकेंगे ।

 
आंशिक ग्रहण आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनट 07 सेकंड

पूर्ण ग्रहण आरंभ दोपहर 4 बजकर 34 मिनट 34 सेकंड

पूर्ण ग्रहण समाप्ति सायं 5 बजकर 32 मिनट 49 सेकंड

आंशिक ग्रहण समाप्ति सायं 6 बजकर 47 मिनट 15 सेकंड

पूर्ण ग्रहण की अवधि 58 मिनट, जिला चंद्रग्रहण दिखना आरंभ

सिंगरौली शाम 06: 01

सीधी शाम 06: 04

अनूपपुर शाम 06: 06

शहडोल शाम 06: 07

रीवा शाम 06: 07    

डिंडौरी शाम 06: 09    

सतना शाम 06: 09    

कटनी शाम 06: 11    

पन्ना शाम 06: 11    

मंडला शाम 06: 12    

जबलपुर शाम 06: 13

दमोह शाम 06: 13    

बालाघाट शाम 06: 13    

उमरिया शाम 06: 14    

भिंड शाम 06: 14    

छतरपुर शाम 06: 14    

सिवनी शाम 06: 15    

नरसिंहपुर शाम 06: 16

टीकमगढ़ शाम 06: 18

दतिया शाम 06: 18    

सागर शाम 06: 18    

छिंदवाड़ा शाम 06: 18

ग्‍वालियर शाम 06: 19    

मुरैना शाम 06: 20    

शिवपुरी शाम 06: 21    

रायसेन शाम 06: 22    

विदिशा शाम 06: 22    

बैतूल शाम 06: 22    

अशोकनगर शाम 06: 22    

नर्मदापुरम शाम 06: 23    

श्योपुर शाम 06: 23    

पांढ़ुरना शाम 06: 23    

भोपाल शाम 06: 24    

हरदा शाम 06: 25    

सीहोर शाम 06: 25

शाजापुर शाम 06: 28    

खंडवा शाम 06: 29    

आगर मालवा शाम 06: 29

बुरहानपुर शाम 06: 29    

उज्‍जैन शाम 06: 30    

इंदौर शाम 06: 30    

देवास शाम 06: 30    

खरगोन शाम 06: 33    

धार शाम 06: 33

रतलाम शाम 06: 33

मंदसौर शाम 06: 33    

राजगढ़ शाम 06: 34    

बड़वानी शाम 06: 35

नीमच शाम 06: 35    

बड़वानी शाम 06: 35    

झाबुआ शाम 06: 36

अलीराजपुर शाम 06: 37

- सारिका घारू

Post a Comment

0 Comments