मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया, जिसमें विशेष रूप से विधि (Law) के छात्र-छात्राओं के लिए तैयार की गई मूक कोर्ट (Moot Court) आकर्षण का केंद्र रही।
मुख्यमंत्री ने मूक कोर्ट का अवलोकन करते हुए वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव ही एक कुशल अधिवक्ता और न्यायविद तैयार करने में सहायक होता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा पद्धति में ऐसी सिम्युलेटेड लर्निंग (प्रायोगिक शिक्षण) को उपयोगी बताया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, मूक कोर्ट के माध्यम से छात्र अपनी झिझक दूर कर सकेंगे और भविष्य में उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।
बुंदेली कलाकारों एवं वाद्य यंत्र की प्रस्तुति की मुख्यमंत्री ने की सराहना, गले लगा थपथपाई पीठ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर जिले के प्रवास के दौरान बुंदेली संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींच लिया। स्थानीय बुंदेली कलाकारों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने राई, बधाई एवं अन्य लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें ढोलक, नगड़िया, बांसुरी, मंजीरा और अन्य पारंपरिक बुंदेली वाद्य यंत्रों की धुनें गूंज उठी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मन मोह लिया। उन्होंने कलाकारों को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के पारंपरिक खान-पान संस्कृति की सराहना करते हुए इसे सेहत के लिए भी उत्तम बताया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से मेडल पहनाकर सम्मानित किया ज्ञानवीर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय की मेधावी छात्राओं को आज मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें आयुषी अग्रवाल, अनुजा गर्ग, ताईबा खान को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

0 Comments