सागर/ जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई के साथ पुनर्जीवित करने का कार्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने दिए। कलेक्टर ने जिले में विभिन्न विभागों एवं जनसामान्य के सहयोग से संचालित किए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी संबंधित विभाग शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें सभी विभागों के साथ-साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि अभियान के उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के कार्य समयबद्ध रूप से किए जाएँ। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल संरचनाओं के संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता भी सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और जिले में जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
कलेक्टर ने अभियान के निहित बिंदुओं की प्राप्ति के लिए विभागवार संपादित किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने अभियान की पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम प्रचुर मात्रा में जल स्रोत विरासत में दें। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभागीय कार्ययोजना के अंतर्गत जिन विभागों की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया गया, उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग, वन विभाग, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, पर्यावरण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, जन अभियान परिषद, संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग, कार्ययोजना क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग, अभियान से समाज का जुड़ाव और जनभागीदारी इत्यादि के दायित्वों को रेखांकित किया गया है। कलेक्टर संदीप जी आर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी. को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की की गई सफाईकलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्य शुरू हुआ। इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका खुरई द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ तालाब घाट की सफाई कार्य प्रारंभ करके किया गया।

0 Comments