सागर/ कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि शासन के निर्देशानुसार एवं अभिभावकों की समस्याओं एवं परेशानी को देखते हुए पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी अभिभावक अधिक से अधिक मेंले में आकर गणवेश एवं पुस्तकों की खरीदी करें।
कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आए और महारानी लक्ष्मीबाई क्रमांक 1 की पुरानी भवन में आयोजित पुस्तक मेला में उपस्थित होकर अपने बच्चों की संबंधित पुस्तक में कॉपियां एवं गणवेश को खरीदारी करें। उन्होंने समस्त विद्यालय के संचालकों से भी अपील किया की भी अपने-अपने विद्यालयों में रिसेप्शन काउंटर पर पुस्तकों एवं गणवेश का प्रदर्शन करें जिससे कि किसी भी अभिभावक को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और आसानी से पुस्तक एवं काफी गणवेश ले सके।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments