कलेक्टर प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता, अत्यंत गर्मी को देखते हुए कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित

 
सागर/ जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनज़र कलेक्टर  प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी, सागर द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व में घोषित अवकाश के साथ अब कक्षा 6वीं से 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए भी 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यथावत रहेगा। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होते रहेंगे। यह आदेश 27 अप्रैल 2026 से प्रभावशील रहेगा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Post a Comment

0 Comments