भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज, शाम 6 बजे मनाया जाएगा दीपोत्सव


सागर/ भारतीय जनता पार्टी सागर जिला की जिला स्तरीय बैठक रविवार को शाम 5 बजे धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम 6 बजे संभागीय भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर दीप प्रज्वलित करेंगे तथा संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराएंगे।

भाजपा जिला महामंत्री एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम संचालन जिला टोली संयोजक चैन सिंह ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। दीपोत्सव के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन की एकता, सेवा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और सेवा भावना को लेकर समाज के बीच कार्य कर रहा है तथा स्थापना दिवस का यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।


  

Post a Comment

0 Comments