पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से एकत्र किए हुए भंडारित 8195 ट्रॉली (लगभग 16,390 घनमीटर) रेत, जिसकी कीमत करीब ₹1.63 करोड़ आंकी गई, का नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त कदम के रूप में देखी जा रही है।
मुरैना शहर में बैरसिया चौराहे पर लगने वाली अवैध रेत मंडी गुरुवार को पूरी तरह सुनी रही । संयुक्त टीम की दबिश से रेत माफिया भूमिगत हो गए। वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचल ने की घटना में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वही वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के प्रकरण में ट्रैक्टर संचालक और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के मंडल मंत्री को भी इस मामले में आरोपी बनाया है ।
Dr Mohan Yadav #MorenaPolice

0 Comments