सफलता की कहानी 🔅 सागर की यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

 सागर जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 28 से 29 मार्च को सेनेगल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यामिनी मौर्य ने 57 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यामिनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सागर नरयावली क्षेत्र के विधायक  प्रदीप लारिया ने उनके पिता  हरिओम मौर्य, माता  मिथलेश मौर्य एवं कोच दीपक कुमार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यामिनी की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश ट्टवारे, टेक्निकल चेयरमैन तथा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. पूनिमा विसेन सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने भी यामिनी और उनके कोच को शुभकामनाएं दीं।

विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भविष्य में क्षेत्र के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रभूदयाल पटेल, सौरभ केशरवानी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, योगेश पटेल एवं आशुतोष ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav  #sagar

Post a Comment

0 Comments