भोपाल / मध्य प्रदेश में चीतों को बसाए जाने के बाद अब उनका कुनवा बढ़ता ही जरहा है। कूनो नेशनल पार्क में शनिवार को मादा चीता KJP -2 ने अपनी 25 माक की उम्र में चार शावकों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
अब मध्यप्रदेश चीतों के 'पुनरुद्धार' का भी मुख्य केंद्र बन रहा है। भारत में यह पहला मामला है जब किसी मादा चीता ने खुले जंगल में शावकों को जन्म दिया है । वह अपने शावकों की देखभाल भी कर रही है और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ अपने लिए शिकार भी खुद कर रही है। नए शावकों के जन्म के बाद कोनों में अब 54 और देश में कुल चीतों की संख्या 57 हो गई है।
गामिनी' से जन्मी भारतीय मूल की 25 माह आयु की मादा चीता द्वारा खुले जंगलों में 4 शावकों को जन्म देना इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश की धरती चीतों के वंश विस्तार के लिए पूरी तरह अनुकूल है। प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सफल हो रही है।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Dr Mohan Yadav CM

0 Comments