पीएम, सीएम की अपील का असर सागर में भी दिखना शुरू होगया है

 
सागर / प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर सागर में देखने को मिल रहा है। सागर में विगत दिवस नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री के द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर नगर भ्रमण किया गया था और आज मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता इमरान खान ने पेट्रोल-डीजल बचत का अनोखा संदेश दिया है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऊर्जा संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर वे अब साइकिल से ऑफिस पहुंच रहे हैं। करीब दो किलोमीटर का सफर प्रतिदिन साइकिल से तय कर वे विभागीय कर्मचारियों को भी ईंधन बचत के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

#sagar

Post a Comment

0 Comments