सागर/ कलेक्टर प्रतिभा पाल ने समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टी. एल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि शासन प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को टी. एल बैठक आयोजित की जाती हैं जिसमे विभागीय समन्वय के साथ शासकीय कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाता है।
इसी प्रकार उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी जिनके पास अन्य जिलों का अतिरिक्त प्रभार है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीया सोमवार को टीएल बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments