पीली कोठी मजार की मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा नई कमेटी गठित, शाकिब राईन अध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी उपाध्यक्ष नियुक्त

सागर / मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल ने सागर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक स्थल मजार पीली कोठी के प्रबंधन के लिए नई वक्फ कमेटी का गठन किया है। बोर्ड के आदेश अनुसार गठित समिति का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा । समिति में शाकिब राईन को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं शाहनवाज कुरैशी उपाध्यक्ष होगें साथ ही मोहम्मद ज़ुबैर को सचिव बनाया गया है । इसके साथ ही मोहम्मद आरिफ राईन को सह सचिव तथा फुरकान अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शेख अता उर रहमान, अजहर खान, इजहार खान, मोहम्मद हलीम एवं फैसल को सक्रिय सदस्य मनोनीत किया गया है । यह जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से सभी को दी गई । 
 
 समिति ने दरगाह परिसर को सेवा कौमी एकता और जनहित का आदर्श केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसमें प्राथमिकताओं के तौर पर परिसर की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और जायरीन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है । वही बाहर से आने वाले जायरीन के लिए भी बहतर सुविधा मिल सके इसका भी इंतजाम किया जाएगा । वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार आय का 50% हिस्सा शिक्षा और जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा। इसके तहत गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, पुस्तक वितरण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, नेत्र परीक्षण, दवा वितरण और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी धर्मों और समाज के लोगों के बीच भाईचारा कौमी एकता मानव सेवा को मजबूती प्रदान करना है। समिति ने पारदर्शिता के साथ वक़्फ़ अधिनियम के अनुरूप कार्य करते हुए दरगाह कि आय को केवल विकास और लोकहित के कार्यों में खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है । 






Post a Comment

0 Comments